✍️खटीमा में किरायेदार सत्यापन अभियान, 13 मकान मालिकों का चालान, 2 के खिलाफ कोर्ट कार्रवाई👉

✍️खटीमा में किरायेदार सत्यापन अभियान, 13 मकान मालिकों का चालान, 2 के खिलाफ कोर्ट कार्रवाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK
खटीमा में किरायेदार सत्यापन अभियान, 13 मकान मालिकों का चालान, 2 के खिलाफ कोर्ट कार्रवाई
खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर नगर के निर्देश पर कोतवाली खटीमा पुलिस ने मंगलवार को किरायेदार सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 13 मकान मालिकों का नगद चालान किया गया, जबकि दो के विरुद्ध कोर्ट चालान की कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र साह के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पांच पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 98 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। जांच में 15 मामलों में अनियमितताएं पाए जाने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 81 एवं 83 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 13 मकान मालिकों का धारा 81 के तहत नगद चालान तथा दो के विरुद्ध धारा 83 के तहत न्यायालय चालान किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किरायेदार सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भविष्य में भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!