Time 24×7Tak
चम्पावत UK बनबसा👉 पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने सोमवार को बनबसा स्थित शारदा बैराज, आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) तथा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, आगंतुकों के सत्यापन एवं चेकिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने तथा प्रत्येक आगंतुक का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।










