Time 24×7Tak
चम्पावत UK चम्पावत 👉 धूरा अमोड़ी मंडल का प्रभार मिलने के बाद आयोजित भारतीय जनता पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, मंडल महामंत्री के.एन. तिवारी, मंडल प्रभारी नारायण महर, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी सुंदर बोहरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।










