✍️हेंकेल इंडिया की इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता संपन्न, नरेंद्र–अनन्या बने बैडमिंटन चैंपियन👉

✍️हेंकेल इंडिया की इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता संपन्न, नरेंद्र–अनन्या बने बैडमिंटन चैंपियन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

गुरुग्राम👉 हेंकेल इंडिया ने कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, टीम भावना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-48 स्थित वी क्लब में इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में नरेंद्र रावत एवं अनन्या भसीन की जोड़ी ने अतनु और करण धारा को हराकर खिताब अपने नाम किया।टेबल टेनिस सिंगल्स में अभिजीत बरूआह प्रथम, विवेक शील द्वितीय तथा संजय अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर जुलाई माह में जन्मे कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन भी मनाया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए नाश्ता, भोजन, फल और हाई-टी की व्यवस्था की गई।गुरुग्राम कार्यालय के प्रमुख सरथ शंकर ने कहा कि खेल कर्मचारियों में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं तथा हेंकेल अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखेगी।

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की खेल भावना एवं अनुशासन की सराहना की गई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!