Time 24×7Tak
खटीमा UK
खटीमा 👉 खबर उधम सिंह नगर के सीमांत के खटीमा वन रेंज से है जहां वन विभाग द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के नाम पर गंभीर रूप से पीटने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की युवक अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है संज्ञान में आया है की ग्राम पहरी के पद पर खटीमा थाने के अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी में कार्य भी करता है वन विभाग के इस कार्य प्रणाली से थारू जनजाति के लोगों के साथ-साथ वन कर्मीयों के प्रति क्षेत्रीय लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है वही दूसरी और खटीमा के वन कर्मियों पर थारू जनजाति के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और शोषण के संगीन आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं। साइकिल पर सूखी लकड़ी ढोकर गुजारा करने वाले ग्रामीणों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं वन विभाग की मिली भगत से कुछ संगठन के सफेद पोशाक लोगों को पेड़ के लॉकिंग के नाम पर पेड़ तक कटवा दिए जाते हैं लेकिन गरीब आदमी को जलौनी तक नहीं मिल पा रही है इसको लेकर आम जन में काफी आक्रोश बना हुआ है एक तरफ स्थानीय लोगों का उत्पीड़न हो रहा है, तो दूसरी तरफ बाहरी बड़े लकड़ी तस्करों को वन विभाग का खुला संरक्षण प्राप्त है। आरोप है की कई वन क्षेत्राधिकारी चौकियों से नदारद रहकर पर्दे के पीछे से तस्करी का खेल खेलते रहते हैं। हाल ही में विपिन सिंह राणा के साथ हुई मारपीट से लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है स्थिति यहां तक बनी हुई है की पिछले कई वर्षों से वन विभाग में खटीमा रेंज,किलपुरा रेंज व सुरई रेंज के अंतर्गत ही पिछले कई वर्षों से वन क्षेत्राअधिकारी वर्षों से कुर्सी में कब्जा जमाए हुए और बड़े-बड़े आरोप लगने के पश्चात भी उन वन क्षेत्र अधिकारियों पर ना तो कोई कार्रवाई होती है ना ही उनका यहां से स्थानांतरण किया जाता है आम जनता का कहना है की आम जनता को विभाग द्वारा पूछताछ के नाम पर लाकर बेरहमी से पीटा जा रहा है क्या ऐसे आला अधिकारी व कर्मचारियों पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी हालांकि पुलिस द्वारा वन क्षेत्राधिकारी खटीमा वन रेंज व दो अन्य बीट अधिकारियों पर प्राथमिकता लिख दी गई है लेकिन अभी तक वन विभाग द्वारा कोई भी बयान सामने नहीं आया है वही पीड़ित विपिन सिंह राणा के परिवार के साथ-साथ आम जन द्वारा मांग की जा रही है की ऐसे अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए व इन पर कानूनी कार्रवाई की जाए व पीड़ित को न्याय दिलाया जाए , वहीं पीड़ित विपिन सिंह राणा का कहना है की मुझे फोन कर बुलाया गया की आप से काम है मैं ग्राम पहरी होने के नाते उनसे मिलने गया फिर उन्होंने मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर पूछताछ के नाम पर जंगल में पीटा सुरू कर दिया और फिर वन विभाग चौकी खटीमा में लेजाकर भी पीटा गया व मेरा एक वीडियो बनाया गया व 8-10 लोगों के मेरे से जबरदस्ती नाम बुलवाए ,गए आखिर कार इस प्रकार की वीडियो को बनाने के पीछे खटीमा वन रेंज के कर्मचारियों का क्या मकसद हो सकता है यह एक बड़ा सवाल है
https://www.facebook.com/share/v/18cxXvTGAp/










