Time 24×7Tak
खटीमा UK
स्लग – अपर सचिव उत्तराखंड सरकार पहुंची खटीमा सभी विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक,
स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्ट – सुन्दर बहादुर
खटीमा 👉 उत्तराखंड अपर सचिव द्वारा खटीमा विकासखंड सभागार मे जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है। इसी कर्म में ऊधम सिंह नगर के विकासखंड खटीमा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजित किया गया ।जिसमें अपर सचिव मायावती ढकरीयाल ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। प्रदेश के अपर सचिव मायावती ढकरीयाल ने खटीमा पहुंचकर सरकार के विभिन्न विकास कार्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया की सीमांत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर सचिव ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा की जो भी योजनाएं वर्तमान में संचालित हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को भेजी जाए बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को विशेषकर ग्रामीण मार्गों के निर्माण और हाई-टेक बस स्टेशन जैसी सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए की निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक समय पर पहुंचाया जाए। मीडिया से रूबरू होते हुए अपर सचिव ने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है की सीमांत क्षेत्र खटीमा में सरकार की योजनाएं सही ढंग से चल रही हैं या नहीं। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं की रुके हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार तक पहुंचाएं ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।










