✍️नशे के खिलाफ अभियान में चम्पावत SOG की शानदार भूमिका, प्रभारी कमलेश भट्ट सम्मानित👉

✍️नशे के खिलाफ अभियान में चम्पावत SOG की शानदार भूमिका, प्रभारी कमलेश भट्ट सम्मानित👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                          चम्पावत 👉 जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चम्पावत SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान नशा विरोधी अभियान में प्रभावी कार्रवाई और सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की ओर से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के माध्यम से कमलेश भट्ट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने नशे के खिलाफ SOG की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की गई है। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

प्रशस्ति पत्र मिलने से SOG टीम के मनोबल में इजाफा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ ही आम जनता की सहभागिता भी जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने SOG प्रभारी कमलेश भट्ट और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह पूरी प्रतिबद्धता के साथ नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई और टीम को मिला सम्मान जिले में नशामुक्ति की मुहिम को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!