Time24×7Tak
बनबसा UK
बनबसा/चम्पावत। एसओजी और बनबसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नेपाल बॉर्डर के पास से 1200 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, नकदी और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम और बनबसा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की। थाना बनबसा क्षेत्र में सूचना संकलन व सुरागरसी के दौरान पुलिस ने स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK06AR 3854 पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 05 बॉक्स में 1200 पायवोक्सी स्पास प्लस मार्का के कैप्सूल बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों में कामिल अंसारी पुत्र मोहम्मद अशरफ अंसारी व वसीम अंसारी उर्फ लल्ला पुत्र लल्लन अंसारी, निवासी इस्लामनगर खानका मजार के पास, खटीमा, जिला उधम सिंह नगर शामिल हैं। कामिल के पास से 03 बॉक्स में 720 कैप्सूल बरामद हुए, जबकि वसीम के पास से 02 बॉक्स में 480 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि बरामद कैप्सूल का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इन्हें सना मेडिकल, नवाबगंज बरेली, उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाया गया था। इन कैप्सूल की खेप को नेपाल बॉर्डर बनबसा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनबसा में धारा-8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही को सफल बनाने में थानाध्यक्ष बनबसा उ0नि0 सुरेंद्र सिंह कोरंगा, प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 कमलेश भट्ट, उ0नि0 देवेंद्र सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 गणेश बिष्ट, HC मतलूब खान, HC तपेन्द्र जोशी, का0 उमेश राज, का0 नासिर हुसैन व का0 ललित चौधरी की अहम भूमिका रही।
1 नशीले कैप्सूल 1200 कैप्सूल, पायवोक्सी स्पास प्लस मार्का Tramadol Hydrochloride, 462 ग्राम
2 वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UK 06AR 3854
3 अन्य 250 रुपए नकद, 02 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन










