Time 24×7Tak


टनकपुर UK
टनकपुर। ककरालीगेट, टनकपुर निवासी अंजली चंद का उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में चयन सहायक नगर आयुक्त (Assistant Municipal Commissioner) पद पर हुआ है। वर्तमान में वह अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में उप खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा उनके आवास पर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
अंजली चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा नोजगे पब्लिक स्कूल, खटीमा और एम.एससी. एप्लाइड मैथ्स की शिक्षा एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से प्राप्त की।
अंजली के पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हैं। जबकि उनकी माता दीपा चंद गृहिणी हैं। उनके चाचा धर्मेंद्र चंद स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता हैं। और एमडीएम स्कूल के प्रबंधक है। तथा दूसरे चाचा बसंत राज चंद पालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास को देते हुए अंजली चंद ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को कम संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करने, अधिक से अधिक रिवीजन करने तथा मुख्य विषयवस्तु और समसामयिक घटनाओं से लगातार अपडेट रहने की सलाह दी।
अंजली चंद की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।








