✍️50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद👉

✍️50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की शाम चौकी 17 मील मझौला पुलिस टीम मेहरवान नगर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के थैले के अंदर काले रंग की टायर ट्यूब में करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई!पुलिस ने मौके से कुलदीप सिंह (26) पुत्र मुख्त्यार सिंह, निवासी पक्की खमरिया, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-06 BB-9570 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी 17मील मझौला उपनिरीक्षक किशोर पंत, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल तुलसी प्रसाद भट्ट शामिल रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!