✍️एन.एस.एस.के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारम्भ 👉

✍️एन.एस.एस.के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारम्भ 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा उत्तराखंड

खटीमा 👉राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज खटीमा द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्‌घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय,खेतलसण्डा में हुआ, कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, एन.एस.एस.के स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयंसेवियों द्वारा नाटक प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान रमेश चंद्र जोशी जी नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा ने स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की सराहना करते हुये आगामी सात दिनों तक समाज में जन जागरुकता बढ़ाने के लिये उन्हें प्रेरित किया, सरस्वती विद्या मंदिर खटीमा के प्रधानाचार्य श्रीमान भगत सिंह बोरा जी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों से विद्यार्थियों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आते हैं,कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य हिमांशु जोशी ने किया,कार्यक्रम अधिकारी  विनोद चिल्कोटी ने राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आगामी सात दिनों की रूपरेखा सभी के सामने प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदम  सभासद मुखरजीत राना,प्रधान प्रदीप,सहायक अध्यापिका हेमा भंडारी ,समाजसेविका  क्रांति जोशी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतलसंडा का समस्त विद्यालय परिवार सम्मिलित रहा, कार्यक्रम की व्यवस्था में त्रिलोक जोशी एवं समस्त विद्यालय परिवार सरस्वती विद्या मंदिर खटीमा का भी विशेष सहयोग
रहा….✍️🙏


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!