✍️बारिश के बीच द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न। 70.21% हुआ मतदान  बाराकोट मे 64.30% चंपावत में रिकॉर्ड 72.23% हुआ मतदान  भारी बारिश के बावजूद मतदाताओं में दिखा भारी उत्सव👉

✍️बारिश के बीच द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न। 70.21% हुआ मतदान बाराकोट मे 64.30% चंपावत में रिकॉर्ड 72.23% हुआ मतदान भारी बारिश के बावजूद मतदाताओं में दिखा भारी उत्सव👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK

जिलाधिकारी ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए जनता व मतदान कार्मिकों को दी बधाइयां।

चम्पावत👉 मुख्यमंत्री के जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान आज 28 जुलाई को बाराकोट एवं चंपावत ब्लाक में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। जिले में कुल 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान समापन के बाद पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रूप से अपने-अपने विकास खंडों में स्थित कलेक्शन सेंटरों मे पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाराकोट विकास खंड में राजकीय प्रा0वि0 बारांकोट पोलिंग बूथ से सबसे पहले पोलिंग पार्टी कलेक्शन सेंटर में पहुंची तो वही चंपावत ब्लाक में सायली पोलिंग बूथ से पोलिंग पार्टी सबसे पहले पहुंची। अन्य पोलिंग पार्टियाँ भी धीरे-धीरे लौट रही हैं।सभी मतदान दलों द्वारा बैलेट बॉक्स और अन्य निर्वाचन सामग्री कलेक्शन सेंटरों में जमा की जाएगी। बाराकोट ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर दीप्ति कीर्ति तिवारी ने बताया बाराकोट ब्लॉक में 64.30% मतदान हुआ है। कहा पोलिंग पार्टी धीरे-धीरे पहुंचने लगी है बैलेट बॉक्सों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रख सील किया जा रहा है। चंपावत ब्लॉक में रिकॉर्ड तोड़ 72.23% मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार व एसपी चंपावत अजय गणपति ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को सफल संपन्न कराने के लिए जनता व मतदान कर्मियों को बधाइयां दी है। वही आज हुए मतदान में रुक-रुक कर हुई भारी बारिश के बावजूद भी मतदाताओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई। मतदान में बुजुर्गों के द्वारा भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई गई। तथा पहली बार अपना मत डाल रहे युवा वोटरो में काफी उत्साह नजर आया। वही छुट-मुट घटनाओं को छोड़ पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वही बारिश होने के चलते पोलिंग पार्टियों को कलेक्शन सेंटर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की गई है। देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की उम्मीद है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!