रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा उत्तराखंड

खटीमा 👉रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में आज 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक डॉ.आनंद मोहन रतूड़ी के द्वारा ध्वज फहराया गया। अतिथि परिचय एवं बैज अलंकरण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की गई। कार्यक्रमों का संचालन गिरीश जोशी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रमेश ओली (उपाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति) कै. दीवानी चंद, शेर सिंह बिष्ट ,ललित जोशी, हरीश जोशी,प्रियांशु,महेश चंद्र जोशी,चरणजीत, बद्री दत्त जोशी सहित कई अभिभावक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मलखंब टीम द्वारा विशेष प्रदर्शन भी प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य बसंत बल्लभ जोशी के द्वारा आए हुए सभी गणमान्य आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!