खटीमा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

खटीमा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

न्यायालय से जारी स्थाई वारंटों पर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे थे फरार

खटीमा। जनपद ऊधम सिंह नगर में फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में कमल सिंह पुत्र हरिओम निवासी ग्राम भगचूरी शामिल है। उसके खिलाफ न्यायालय से वाद संख्या 496/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी था।

दूसरे वारंटी मेहंदी हसन पुत्र गब्बर उर्फ अहमद हसन निवासी ग्राम चारूबेटा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 2016/2019 में धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत वारंट जारी था। वहीं तीसरे वारंटी राजेन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम जसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वाद संख्या 8/21/2026 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी था।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी न्यायालय से स्थाई वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस टीम ने अभियान के तहत उनकी तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशोर पन्त, जनार्दन भट्ट, वेदपाल सिंह, भुवन गहतोडी, कांस्टेबल उमेश जोशी, जगदीश सिंह, किशोर कुमार, इशाक मौहम्मद और नवीन चन्द्र शामिल रहे।

खटीमा पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!