✍️ऋषिकेश के गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; छह की मौत, 20 से अधिक घायल👉

✍️ऋषिकेश के गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; छह की मौत, 20 से अधिक घायल👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास करीब 30 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस ने विभिन्न राहत एवं बचाव दलों के साथ तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। अब तक छह लोगों के शव खाई से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 20 से अधिक घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से पुलिस को बस दुर्घटना की सूचना मिली। बस संख्या UK09 PA 9779 हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, शिवपुरी, ब्यासी सहित आसपास की पुलिस चौकियों से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने और लापता यात्रियों की तलाश में जुट गईं।

वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, थाना प्रभारी मुनिकीरेती और राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है। फिलहाल खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!