✍️एसपी चम्पावत की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी करने वाला आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार     कई राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में भी नाम आया सामने, एसओजी ने मोबाइल फोन किया बरामद👉

✍️एसपी चम्पावत की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी करने वाला आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कई राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में भी नाम आया सामने, एसओजी ने मोबाइल फोन किया बरामद👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के नाम से फर्जी फेसबुक और ट्विटर (एक्स) आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगने वाले शातिर साइबर ठग को चम्पावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में भी साइबर धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

 

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि या परिचित के नाम से पैसे मांगने का संदेश मिलने पर बिना पुष्टि किए कोई रकम न भेजें। संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें और किसी भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!