Time 24×7Tak


चम्पावत UK
बनबसा👉खबर बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र से है जहां 2 दिन से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत नगर पंचायत बनबसा के सभी कर्मचारी,अध्यक्ष,अधिशासी अधिकारी व सभासद जेसीबी लेकर जगह-जगह पर कार्य करते नजर आए, आपको बता दें की अधिशासी अधिकारी दीपक बुधलाकोटी नगर पालिका अध्यक्ष रेख देवी सभी सभासद व कर्मचारी प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते नजर आए और जहां पर भी पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन की आवश्यकता पड़ी उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीन लगाकर पानी की निकासी की गई व साथ ही जहां पर नालियां बंद नजर आई वहां पर पर्यावरण मित्रों द्वारा तुरंत उसको खोलकर पानी की निकासी का कार्य किया गया व क्षेत्र में बाढ़ की समस्या नहीं बनने दी वही अधिशासी अधिकारी दीपक बुधलाकोटी का कहना है की हमारी पूरी टीम लगी हुई है हम व हमारी टीम नगर पंचायत क्षेत्र में जल भराव से निपटने के लिए तैयार है वह लोगों से भी अपील कर रहे है अगर किसी भी प्रकार की जल भराव की समस्या कहीं पर भी होती है तो लोग तुरंत नगर पंचायत से संपर्क करें। वही नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी का कहना है की हमारी नगर पंचायत की टीम सभी सभासद मिलकर क्षेत्र में बरसात से आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं और हम लगातार कार्य भी कर रहे हैं और हमारे द्वारा स्वयं अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण भी किया है और कहीं पर भी किसी प्रकार की जल भराव की स्थिति नहीं बनी हुई है और जहां पर बनी हुई थी वहां पर हमारे द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर पानी की निकासी कर दी गई है और आगे भी अगर किसी भी प्रकार की कोई भी जल भराव की समस्या होती है तो उससे निपटने के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं हमारे पर्यावरण मित्र हमारी पूरी टीम और हम लोगों से भी अपील करना चाहते हैं की कहीं पर भी अगर जल भराव की समस्या नजर आती है तो तुरंत नगर पंचायत से संपर्क करें








