Time 24×7Tak


चम्पावत उत्तराखंड
टनकपुर 👉खबर चंपावत जिले की सीमांत टनकपुर के मां पूर्णागिरी धाम से है आप सभी को ज्ञात है की इन दोनों उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला चल रहा है जिसमें प्रतिदिन लगभग 30 से 40 हजार श्रद्धालु दर्शन करने को पहुंच रहे हैं मां पूर्णागिरि धाम की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी पहली बार सुलभ इंटरनेशनल को दी गई है जिनके द्वारा बम मंदिर से लेकर मां पूर्णागिरी मंदिर तक 70 से 75 सफाई कर्मचारी व 7 सुपरवाइजरों के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है आपको बता दें की सुलभ इंटरनेशनल द्वारा बद्रीनाथ व केदारनाथ में भी सफाई कार्य किया जा चुका है उनका कहना है की हमारे द्वारा यहां पर सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है यात्रियों का मानना भी है की पहले की अपेक्षा इस बार सफाई व्यवस्था कुछ अच्छी नजर आ रही है








