Time 24×7Tak


खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
खटीमा 👉खटीमा नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु चुने गए प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया ने सोमवार के दिन समर्थकों के विशाल जन समूह के साथ नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दर्ज कराया। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद इस अवसर पर बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशी के समर्थकों ने रैली में भाग लेकर रैली को सफल बनाया। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी का फूल माला पहनकर स्वागत किया। समर्थकों को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि यदि खटीमा की जनता उनको अपनी सेवा करने का अवसर देती है तो वह जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे व नगर के विकास हेतु कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।








