✍️नगर पंचायत बनबसा में बिजली के पोल को लेकर हुए विवाद का अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी द्वारा बैठक कर किया गया समाधान👉

✍️नगर पंचायत बनबसा में बिजली के पोल को लेकर हुए विवाद का अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी द्वारा बैठक कर किया गया समाधान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा उत्तराखंड 

बनबसा 👉खबर चंपावत जिले के सीमांत बनबसा नगर पंचायत के अंतर्गत से है आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2024 को वार्ड नंबर 2 में मोहल्ला वासियों द्वारा नाली में पोल लगाने से नाली बंद होने की शिकायत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा को एक पत्र दिया जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा द्वारा मौके में पहुंचकर वार्ता की गई अधिशासी अधिकारी द्वारा पोल को अन्य जगह स्थानांतरण करने की बात कही गई लेकिन पोल से दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए सभी मोहल्ला वासीयों व बिजली विभाग के कर्मचारियों के सहमति से पोल के बगल से घुमावदार नाली बनाकर नाली में रुके हुए पानी की निकासी करने की बात कही गई वह इसी क्रम में सभी लोगों ने सहमति जताते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक चन्द्र बुढलाकोटी का धन्यवाद अदा किया वह सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई इस बीच मोहल्ले के सभी सम्मानित व्यक्ति व बिजली विभाग के लाइनमैन व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे सर्व सहमति से घुमावदार नाली बनाकर पानी की निकासी की जाएगी वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा के दीपक चन्द्र बुढलाकोटी ने बताया कि नाली में बिजली का पोल लगाने के कारण नाली का पानी रुक रहा था जिसकी वजह से वार्ड नंबर 2 के मोहल्ला वासियों को दिक्कत हो रही थी जिस पर मुझे एक शिकायत पत्र दिया गया मेरे द्वारा मौका मुआयना व बिजली विभाग के कर्मचारी, मोहल्ला वासियों के बीच बैठक कर इस पर सर्व समिति से निर्णय लिया गया की पोल के बगल से घुमावदार नाली बनाकर नाली में रुके हुए पानी की निकासी कर दिया जाएगा और सभी लोगों ने इस पर सहमति जताई है और हमारे द्वारा यह कार्य को जल्दी ही कर दिया जाएगा


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!