✍️खटीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने आरोपों को बताया निराधार👉

✍️खटीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने आरोपों को बताया निराधार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                          खटीमा, 21 अगस्त👉 विधानसभा क्षेत्र-70 खटीमा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फार्म-7 पर दर्ज आपत्तियों को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि प्रत्येक आपत्ति का निर्धारित नियमों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है। केवल आपत्ति दर्ज होने से किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से स्वतः नहीं हटाया जाता।

उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। किसी राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य व्यक्ति के दबाव में मतदाता सूची को प्रभावित करने का कोई सवाल नहीं है।

एसडीएम ने समाचार पत्रों में प्रशासन पर लगाए गए पक्षपात तथा मतदाता सूची को प्रभावित करने के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। मतदाताओं के वोट काटने की किसी साजिश के आरोप भी बेबुनियाद हैं।

उन्होंने मीडिया से अपील की कि प्रशासन अथवा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पहले संबंधित अधिकारियों से तथ्यों की पुष्टि जरूर की जाए, ताकि आम लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि SIR प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अथवा शिकायत के लिए संबंधित स्थानीय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें और अपुष्ट सूचनाओं के आधार पर भ्रमित न हों।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!