✍️थारू समाज के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले—हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता👉

✍️थारू समाज के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले—हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

कैंप कार्यालय में हुआ थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं और सुझाव

खटीमा 👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में थारू समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर थारू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का थारू समाज से वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और थारू संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि थारू समाज के साथ आयोजित यह संवाद महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और समाज के बीच विश्वास, सहभागिता और विकास की मजबूत साझेदारी का माध्यम है। उन्होंने कहा कि खटीमा और यहां के लोगों से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और पारिवारिक है। उन्होंने कहा कि वे समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के उद्देश्य से उनके बीच पहुंचे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनजातीय समाज से होना देश में जनजातीय समुदाय के प्रति बदलती सोच और बढ़ते सम्मान का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि थारू समाज के बीच आकर उन्हें अपने परिवार से मिलने जैसा सुखद अनुभव हो रहा है। डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि थारू समाज के हर परिवार को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा युवा आत्मनिर्भर बनें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त बने। उन्होंने कहा कि थारू समाज की प्रत्येक समस्या, सुझाव और अपेक्षा सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह राणा, सभासद दौलत राणा, ग्राम प्रधान शोभा देवी, जिला पंचायत सदस्य मनोज राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप राणा, ग्राम प्रधान मनोज राणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश सिंह राणा, रमेश सिंह राणा, हरीश राणा, आकाश राणा, गोपाल सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, रंदीप पोखरिया, भवानी भंडारी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग मौजूद रहे।

 

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!