✍️टनकपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.86 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार👉

✍️टनकपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.86 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर UK                                                               टनकपुर👉नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को 4.86 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।यह कार्रवाई एसपी चम्पावत के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

नशे से जुड़ी सूचना के लिए: 1933

आपातकालीन सेवा: 112

चम्पावत पुलिस का संदेश—नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ड्रग फ्री देवभूमि की ओर मजबूत कदम।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!