✍️श्री रामलीला कमेटी गुदमी की नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेश उप्रेती लगातार चौथी बार अध्यक्ष👉

✍️श्री रामलीला कमेटी गुदमी की नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेश उप्रेती लगातार चौथी बार अध्यक्ष👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK                                                              बनबसा गुदमी👉 श्री रामलीला कमेटी, गुदमी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में श्री सुरेश उप्रेती को लगातार चौथी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति ने रामलीला एवं क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।नई कार्यकारिणी में सागर भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर जोशी को उपाध्यक्ष तथा किशन गुरुंग को कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मदन बोरा को सचिव, पवन मेहता को उपसचिव, केसर सिंह को कोषाध्यक्ष और किशन बाग को उपकोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा जगदीश कलौनी को प्रबंधक, नवल किशोर चंद को उप प्रबंधक, विपिन लोहिया को सुरक्षा प्रमुख तथा भूपेंद्र सिंह बोरा और योगिन गोबारी को उप सुरक्षा प्रमुख बनाया गया है। महेश जोशी एवं भूपेंद्र चंद को ऑडिटर, जबकि दीपक प्रकाश चंद एवं विक्रम बोरा को उप ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्टोर कीपर के रूप में अभिषेक जोशी, बासु महर एवं अर्पित सोलंकी, मेकअप मास्टर के रूप में राजेंद्र सिंह शाह एवं दिवाकर भट्ट, जबकि स्टेज व्यवस्था की जिम्मेदारी तरुण भट्ट एवं आदित्य राजा को दी गई है। हिमांशु भट्ट को डायरेक्टर तथा बहादुर सिंह रावत एवं नितिन कलौनी को तालीम प्रभारी बनाया गया है।

समिति के संरक्षक मंडल में मनोज मित्तल, दीपक रजवार, दौलत सिंह शाह, श्याम प्रसाद भट्ट, दीवान सिंह मेहता, खिमानंद भट्ट, जीवन सिंह शाह, हेम जोशी, भरत प्रसाद, कै. मोहन चंद एवं अरुण कुमार को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। समिति से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी माँ पूर्णागिरी सांस्कृतिक उत्थान समिति, गुदमी के उद्देश्यों के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं रामलीला परंपरा के संरक्षण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सुरेश उप्रेती ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति की गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालित करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!