✍️ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार👉

✍️ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                            खटीमा👉अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार सक्रियता और सघन चेकिंग के चलते क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक खटीमा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में चौकी 17 मील मझौला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 की शाम चेकिंग के दौरान ग्राम जाधवपुर से 17 मील की ओर आने वाली सड़क पर संदिग्ध रूप से जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के जरीकेन से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान बलजीत सिंह (33) पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम बलखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस टीम की सतर्कता और समय-समय पर की जा रही चेकिंग से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप है। अधिकारियों ने भी अवैध नशे और शराब के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी 17मील मील मझौला उपनिरीक्षक किशोर पंत, हेड कांस्टेबल मनोज देवलाल और कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी शामिल रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!