- Time 24×7Tak
खबर सचकी,खबर सबकी💯🔥


खटीमा उधम सिंह नगर
खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा नगर पालिका की है जहां जब से अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने खटीमा नगर पालिका का कार्यभार संभाला है तब से अब तक आए दिन कोई ना कोई नया विवाद होते रहता है इसी बीच एक वीडियो निकाल कर सामने आ रहा है जिसमें कुछ नेता व ठेकेदार आपस में उप जिला अधिकारी के सामने ही लड़ते व गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं वहीं पावस गुप्ता का कहना है कि मेरे द्वारा आरटीआई लगाकर जानकारी प्राप्त की गई थी व अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला के भ्रष्टाचार की जांच कराने हेतु मेरे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज की गई थी और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा यह आदेशित किया गया है की किन के कार्यों की जांच की जाए और यह जांच को सही तरीके से न हो सके इसलिए कुछ कथित ठेकेदार जो पर्यावरण मित्रों को बहला फुसलाकर यहां पर मेरे को झूठे मुकदमों में फंसने का प्रयास कर रहे हैं वहीं संतोष गौरव का कहना है कि पावस गुप्ता व पूर्व सभासद रशीद अंसारी द्वारा पर्यावरण मित्रों से कुछ पैसे लिए गए हैं इसी विवाद को लेकर दोनों गुटों में उप जिला अधिकार के समक्ष ही हाथापाई होने लगी जहां पर उप जिला अधिकारी भी मुख दर्शक बने नजर आए आपको बता दें कि खटीमा नगर पालिका जप से अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला द्वारा कार्यभार संभाला गया है तब से लगातार टेंडर प्रक्रिया हो या डोर-टू-डोर की गाड़ियों का विवाद हो या सड़क नालियां बनाने का टेंडर का विवाद हो यह लगातार सामने आते रहता है लेकिन उसके पश्चात भी अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला पर कोई कार्रवाई नहीं होती है वहीं पावस गुप्ता का कहना है कि उनकी भ्रष्टाचार की सारी पोल पट्टी खुलने जा रही है इसीलिए यह पर्यावरण मित्र व कथित नेताओं को लेकर मेरे खिलाफ वह मेरे मित्र के खिलाफ झूठे मुकदमे करवा रहे हैं वहीं उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि कुछ पर्यावरण मित्रों का कहना है कि कुछ लोगों ने हमारे से परमानेंट नौकरी के नाम पर पैसे की वसूली की है और मेरे द्वारा कोतवाल को आदेशित कर दिया कि इसमें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए वहीं दूसरा पक्ष पावस गुप्ता का कहना है कि हमारे द्वारा नैनीताल हाई कोर्ट से नगर पालिका की जांच के आदेश मांगे गए हैं मेरे द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जो जांच माननीय न्यायालय द्वारा आई है उस पर मेरे द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी, और पावस गुप्ता का कहना है इसी को लेकर हमें झूठे मुकदमों में फसाने का प्रयास किया जा रहा है मेरे द्वारा दोनों ही पक्षियों की बात सुनकर समझा बूझकर शांत कर दिया गया है और जो भी इसमें जांच होगी वह जांच निष्पक्ष होकर की जाएगी व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी ।








