✍️भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, 53 हजार नेपाली रुपये के साथ संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा👉

✍️भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, 53 हजार नेपाली रुपये के साथ संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, नेपाली मुद्रा के साथ संदिग्ध पशु तस्कर पकड़ा

बनबसा। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चम्पावत पुलिस की एसओजी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को 53 हजार नेपाली रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल में पशुओं के खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़ा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक डीएस कपड़वान के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम भारत-नेपाल सीमा के लाटा खल्ला क्षेत्र से आगे ड्राई पोर्ट तिराहे के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल के रास्ते चोरी-छिपे नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। उसकी पहचान चांद अख्तर कुरैशी पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी वार्ड नंबर चार इस्लामनगर गोटिया, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 53 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए। पूछताछ में वह नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस जांच में सामने आया कि वह नेपाल से पशुओं का व्यापार एवं तस्करी करता है और पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए उक्त धनराशि नेपाल ले जा रहा था।

पुलिस ने बरामद नेपाली मुद्रा को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ खटीमा थाने में एफआईआर संख्या 25/26 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 3/11 में मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे। चम्पावत पुलिस ने आमजन से सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!