✍️सुरई वन क्षेत्र में वनाग्नि से निपटने की मॉक ड्रिल, चार लोगों के घायल होने का किया गया अभ्यास👉

✍️सुरई वन क्षेत्र में वनाग्नि से निपटने की मॉक ड्रिल, चार लोगों के घायल होने का किया गया अभ्यास👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा👉भारत-नेपाल सीमा से सटे खटीमा के सुरई वन क्षेत्र में वनाग्नि और आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को जांचने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान जंगल में आग लगने और इसकी चपेट में आकर चार लोगों के घायल होने का दृश्य तैयार किया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस तथा चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। इसके बाद सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मॉक ड्रिल में जंगल में लगी आग पर नियंत्रण पाने, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया।

 

इस दौरान संबंधित विभागों की टीमों ने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया और अपनी तैयारियों को परखा। एनडीआरएफ एवं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

 

अधिकारियों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी, ताकि वास्तविक वनाग्नि या आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!