Time 24×7Tak


बनबसा UK
बनबसा 👉खबर चंपावत जिले के सीमांत बनबसा नगर पंचायत जहां आज नगर पंचायत के सभागार में पीएम स्वनिधी योजना का शुभारंभ हुआ इस शुभारंभ में लोगों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड व ऋंण वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के द्वारा की गयी साथ ही दो फड़ व्यापारियों को पी०एम० स्वनिधी योजना से बने क्रेडिट कार्ड दिए गए साथी 57 व्यापारियों को पी०एम० स्वनिधी का लाभ दिया गया वहीं नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी ने बताया की आने वाले समय में हम बनबसा के छोटे-बड़े फल व्यापारियों को इसका लाभ पहुंचाएंगे यह पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक बड़ी पहल है जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के द्वारा की गई व कार्यक्रम में उपस्थित सभासद काजल रत्नाकर,लक्ष्मी कश्यप व नगर पंचायत के सभी कर्मचारी रेडी व फड़ व्यापारी उपस्थित रहे व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया








