✍️बनबसा में बारावफात को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर👉

✍️बनबसा में बारावफात को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK                                                            बनबसा 👉 आगामी बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना बनबसा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान थाना अध्यक्ष बनबसा की कार्यशैली की भी सराहना की गई। बैठक में थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय के कारण क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में मदद मिल रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों अथवा भ्रामक सूचनाओं पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया कि बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में सभी ने मिल-जुलकर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!