✍️कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने सुनाए वीरता के प्रेरक संस्मरण👉

✍️कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने सुनाए वीरता के प्रेरक संस्मरण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK
चम्पावत, 26 जुलाई👉 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर टनकपुर सैनिक विश्राम कक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार श्रीमती पिंकी आर्य एवं कोतवाल चेतन रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कारगिल विजय दिवस को देशभक्ति, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक बताया। कोतवाल चेतन रावत ने कहा कि कारगिल के वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और युवा पीढ़ी को उनसे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह में पूर्व सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने युद्ध के कठिन हालात, भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर “शहीद सैनिकों के नाम एक वृक्ष” अभियान के अंतर्गत सैनिक विश्राम गृह परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह अधिकारी ने किया।
इस अवसर पर कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, केशव सिंह भंडारी, जोश सिंह, पूर्णानंद जोशी, सूबेदार मेजर महेश जोशी, सूबेदार पुष्कर सिंह बोरा, हवलदार मनोज तिवारी, हवलदार कैलाश राय, सूबेदार धर्म सिंह रावत, हवलदार दिग्विजय तड़ागी, अजय गुरुरानी, विजेंद्र अग्रवाल, डॉ. देवी दत्त जोशी, जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!