✍️एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां     खेलकूद प्रतियोगिताओं, मेले और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साह से लिया हिस्सा👉

✍️एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां खेलकूद प्रतियोगिताओं, मेले और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साह से लिया हिस्सा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर/बनबसा। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में सोमवार को 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, मेले और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं शाम को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। आयोजन में एनएचपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ टनकपुर पावर स्टेशन के प्रमुख एवं महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य तथा महाप्रबंधक (विद्युत) जावेद अंसारी ने किया। समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं एनएचपीसी गीत प्रस्तुत किया गया। परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने संस्थान की उपलब्धियों और 52 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

 

इस दौरान एनएचपीसी मेले का भी शुभारंभ किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने खरीदारी के साथ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल आयोजन का विशेष आकर्षण रहे।

 

दोपहर में एनएचपीसी नर्सरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत, नृत्य और अन्य रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

 

समारोह की मुख्य आकर्षण शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या रही। अतिथियों एवं परियोजना प्रमुख के स्वागत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। शाम छह बजे बनबसा के सादक बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद ‘Sherry The Singer’ (HIMNAAD) की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर शाम तक झूमने पर मजबूर कर दिया। रात नौ बजे महाप्रबंधक (विद्युत) जावेद अंसारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

 

कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के एसपी अजय गणपति, चम्पावत की एसपी रेखा यादव, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य, शहरी विकास विभाग की उपाध्यक्ष हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महिला प्रकोष्ठ मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनीता मुरारी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रुचि धस्माना, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, मंडल उपाध्यक्ष विनीत जोशी, सभासद मोहन ठाकुर, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार, अमित जोशी सहित एनएचपीसी के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन का 52वां स्थापना दिवस संस्थान की उपलब्धियों, कर्मचारियों की मेहनत और सामूहिक एकजुटता को समर्पित रहा। दिनभर चले आयोजनों और शाम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का

माहौल बनाए रखा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!