✍️मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में परिवारों से की मुलाकात, जनसमस्याएं भी सुनीं     विवाह समारोहों में शामिल होकर दीं शुभकामनाएं, अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश👉

✍️मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में परिवारों से की मुलाकात, जनसमस्याएं भी सुनीं विवाह समारोहों में शामिल होकर दीं शुभकामनाएं, अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर शाम अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और विवाह समारोहों के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री सबसे पहले ग्राम खेतलसंडा मुस्ताजर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान रोहन चंद के आवास पर परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने रोहन चंद के बड़े भाई रोहित चंद के विवाह पर परिवार को अग्रिम बधाई देते हुए नवदंपति के सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीय बातचीत कर विवाह समारोह की शुभकामनाएं भी दीं।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम नौगवांनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम प्रधान माया चंद के आवास पर परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने माया चंद के पुत्र के विवाह पर बधाई देते हुए नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंभीर सिंह धामी एवं सुरेश कोली, किशन सिंह किन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश भट्ट, वरिष्ठ व्यापारी भरत चन्द ,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी अजय गणपति, रेखा यादव, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम विनोद कुमार, निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!