✍️62.33 करोड़ की लागत से आकार ले रहा चम्पावत सिटी सेंटर, डीएम ने देर रात किया निरीक्षण👉

✍️62.33 करोड़ की लागत से आकार ले रहा चम्पावत सिटी सेंटर, डीएम ने देर रात किया निरीक्षण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में रोडवेज स्टेशन परिसर में सिटी सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों से अब तक की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन की ओर से 62.33 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। परियोजना के अंतर्गत एक ही परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, रोडवेज बस स्टेशन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

योजना के अनुसार बेसमेंट में लगभग 100 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि भूतल पर एक साथ 15 बसों के खड़े होने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा परिसर में रोडवेज कार्यालय, व्यावसायिक दुकानें और खानपान की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

सिटी सेंटर के निर्माण से शहर में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इससे सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, रोडवेज यात्रियों को बस सेवा के साथ ही खानपान की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय व्यापारियों को भी कारोबार के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

यह परियोजना चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के साथ ही मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!