✍️नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, नवजात को बेचने के आरोप में 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार👉

✍️नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, नवजात को बेचने के आरोप में 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पुलिस ने कथित रूप से बेचा गया नवजात शिशु सकुशल बरामद किया, रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई

चम्पावत👉 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और जन्म के बाद नवजात शिशु को कथित रूप से बेचने के सनसनीखेज मामले में चम्पावत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी 54 वर्षीय मदन सिंह बोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कथित रूप से बेचे गए नवजात शिशु को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कपड़वाण के पर्यवेक्षण में इस गंभीर मामले की जांच की जा रही थी। थाना रीठा साहिब में दर्ज मुकदमे के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

 

इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मदन सिंह बोहरा (54 वर्ष), निवासी ग्राम साल, थाना रीठा साहिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवजात शिशु को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!