
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK खटीमा👉बाबा दरियानाथ आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से किशोर सिंह राणा को आठवीं बार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रवासियों, कमेटी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में रामलीला आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, संस्कार और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण मंच है। किशोर राणा के नेतृत्व में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की उम्मीद जताई गई।
कमेटी के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह ज्याला व राम सिंह ज्याला, सचिव जगदीश सिंह कन्याल, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह ज्याला व किशन सिंह कोटिया, उप कोषाध्यक्ष ललित सिंह बोरा व नरेंद्र सिंह धानिक, प्रबंधक लक्ष्मण सिंह कन्याल, उप प्रबंधक प्रयाग कन्याल ,चंदन खनका, ऑडिटर उमेश सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा व भगवान सिंह ज्याला, निर्देशक राजेंद्र भट्ट व चंद्र भट्ट, संगीत निर्देशक कृष्ण भट्ट व ललित जोशी, श्रृंगारक गोविंद सिंह अन्ना, उपाध्यक्ष भरत सिंह कन्याल, नवीन कन्याल , किशन सिंह कोटिया, मंच प्रभारी कुंदन सिंह कन्याल, व्यवस्था मैनेजर एड. दयाकिशन काला, मंत्री बलवंत सिंह धामी, उपसचिव जीवन सिंह बोरा व बलवंत सिंह बोरा तथा पर्दा मास्टर हनुमान सिंह बिष्ट शामिल हैं।
वरिष्ठ सलाहकार पूरन सिंह ज्याला व उमेद सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी नंदन सिंह धानिक व नरेश धानिक, कलश यात्रा संयोजक लीला मंगला तथा सुरक्षा समिति में नंदन सिंह कन्याल, राम सिंह कन्याल, नीरज कन्याल, मनोज सामंत व ललित सिंह ज्याला को जिम्मेदारी दी गई है।
कमेटी के संरक्षक शीला कफलिया, भागीरथ सिंह राणा एवं आसमा देवी हैं। विशेष सहयोगी मनोज सिंह पोखरिया तथा देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।










