✍️विधानसभा रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का नानकमत्ता आगमन पर भव्य स्वागत👉

✍️विधानसभा रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का नानकमत्ता आगमन पर भव्य स्वागत👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

नानकमत्ता 👉 नानकमत्ता आगमन के अवसर पर श्री गुरुनानक दुःखभजन डेरा बाबा वडभाग सिंह के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह ने ठुकराल को सिरोपा भेंट कर किया सम्मान

विधानसभा रुद्रपुर नगर के कद्दावर नेता रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर जिले भर में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद आज राजकुमार ठुकराल का नानकमत्ता आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं नानकमत्ता प्रथम आगमन के अवसर पर राजकुमार ठुकराल अपने कार्यकर्ताओं के साथ कल्याणपुर मोड स्थित श्री गुरुनानक दुःखभजन बाबा वडभाग सिंह डेरे पहुंचे जहां डेरे के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह द्वारा सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने संत बाबा अर्जुन सिंह की समाधि स्थल पर माथा टेक अरदास सुख समृद्धि की अरदास की वहीं राजकुमार ठुकराल ने बाबा सुरजीत सिंह का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डेरे के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित रही।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!