चम्पावत👉 चम्पावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादली के समीप दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित विभागों से संपर्क कर राहत एवं उपचार की व्यवस्था कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चम्पावत से लोहाघाट की ओर जा रही बोलेरो संख्या UK03TA-7770 और लोहाघाट से चम्पावत आ रही मैक्स संख्या UK04TA-0556 की मादली के पास आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन की ओर से दुर्घटना के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।








