✍️अर्जुन बैंड के पास गहरी खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, चार घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार, पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान👉

✍️अर्जुन बैंड के पास गहरी खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, चार घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार, पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रुद्रप्रयाग 👉 जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा अर्जुन बैंड के समीप हुआ, जहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार रविवार 22 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अर्जुन बैंड के पास वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली। दुर्घटनाग्रस्त इको वाहन संख्या UK 13 TA 4410 कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्गम स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने में रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाकर वाहन सवारों को खाई से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पुलिस के अनुसार हादसे में वाहन चालक विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू (41) पुत्र स्व. फते सिंह निवासी कुरछोला, बसन्ती देवी (52) पत्नी कार्तिक निवासी तैला और सुनीता देवी (35) पत्नी भरत सिंह निवासी तैला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं दुर्घटना में सतपाल सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी कुनियाली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया। इसके अलावा शिवानी (15) पुत्री शूरवीर सिंह और दिव्यांशी (13) पुत्री राकेश सिंह रावत, दोनों निवासी कुरछोला, का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में उपचार चल रहा है। हादसे में अंजलि (26) निवासी जखोली बड़मा और सुमीता पत्नी सतपाल निवासी कुनियाली भी घायल हुई हैं।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच

शुरू कर दी है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!