✍️जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य व पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ व भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दमन👉

✍️जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य व पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ व भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दमन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                                   खटीमा👉 विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यालय में हवन पूजा पाठ किया व मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।नवागत जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा की विचारधारा के साथ चलने का संकल्प लिया। वहीं भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को खटीमा विधानसभा क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

कार्यालय शुभारंभ और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से खटीमा में भाजपा ने आगामी राजनीतिक तैयारियों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी का संदेश दिया। शुभम कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जा मंत्री मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह बिष्ट,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणदीप पोखरिया,खटीमा प्रधान संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन धमी, प्रकाश चंद्र आर्या,भैरव दत्त पांडे,मोहन जोशी,गणेश जोशी,पूरन चंद्र जोशी, राकेश बिष्ट सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!