✍️अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मिनी स्टेडियम में चला स्वच्छता अभियान👉

✍️अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मिनी स्टेडियम में चला स्वच्छता अभियान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time24×7Tak

बनबसा UK
बनबसा👉 । आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के तहत नगर पंचायत बनबसा द्वारा मिनी स्टेडियम एवं उसके आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग एक टन कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जगत सिंह खाती, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढ़लाकोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अभियान में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, पर्यावरण मित्रों, नगर पंचायत कर्मचारियों, एसएसबी जवानों, महाविद्यालय स्टाफ तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हरिप्रिया जोशी ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम बनबसा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे, जिसके दृष्टिगत तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!