✍️मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बेटियों के सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा👉

✍️मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बेटियों के सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                          चम्पावत 👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बालिकाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए योजना को और प्रभावी बनाने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बेटी को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाएं। जरूरतमंद बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा और अन्य सुविधाओं से जोड़ा जाए।

बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ बेटी ही सशक्त समाज की आधारशिला है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के साथ पात्र लाभार्थियों तक आंगनवाड़ी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने योजना के तहत जिले में संचालित गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, डीओ पीआरडी यशवंत खड़ायत, जिला उद्योग प्रबंधक सुमेधा पंत, सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!