
Time 24×7Tak
खटीमा UK खटीमा👉अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी टीम ने ग्राम नौसर पटिया में दबिश देकर एक व्यक्ति को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जबकि अलग कार्रवाई में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार, आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमाऊं मंडल के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में क्षेत्र-02 खटीमा में अवैध शराब के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में ग्राम नौसर पटिया में दबिश के दौरान बलविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर से 30 पाउचों में भरी कुल 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राम नौसर पटिया में ही एक अन्य स्थान से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई क्षेत्र-02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में खटीमा क्षेत्र का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










