✍️नगर पंचायत बनबसा में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार, कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन👉

✍️नगर पंचायत बनबसा में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार, कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा UK

बनबसा– खबर चंपावत जिले की सीमांत बनबसा नगर पंचायत के अंतर्गत से है जहां जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया शिविर की अध्यक्षता जिला अधिकारी मनीष कुमार ने की शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई पात्र लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए शिविर में लगभग 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे जिसमें कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निवारण जिला अधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया वहीं जिलाधिकारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की जन-जन की सरकार,जन-जन की द्वार कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी की एक अच्छी पहल जिसके अंतर्गत एक ही जगह पर सारे विभाग उपस्थित हो रहे हैं और जिससे आम जनता के सारे काम एक ही जगह पर संपन्न हो रहे हैं शिविर मे नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी,विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार,मुख्य विकास अधिकारी जी.एस.खाती,उपजिला अधिकारी अनुराग आर्या,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बुडलाकोटी शहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति रही

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!