✍️नैनीताल मल्लीताल में भीषण आग लगी, सरस्वती शिशु मंदिर और दीना लॉज होटल चपेट में👉

✍️नैनीताल मल्लीताल में भीषण आग लगी, सरस्वती शिशु मंदिर और दीना लॉज होटल चपेट में👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

नैनीताल UK

नैनीताल👉नैनीताल नगर के मल्लीताल क्षेत्र में चीन बाबा मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और दीना होटल में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के लिए आंकलन की जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा इलाके से लोगों को दूर रहने की अपील की गई है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!