
Time 24×7Tak
चम्पावत UK
चम्पावत 👉 जिला अस्पताल चम्पावत में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट (BCSU) लाइसेंस प्रक्रिया हेतु भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बुधवार को जिला अस्पताल चम्पावत स्थित ब्लड बैंक का ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट (BCSU) के लाइसेंस हेतु भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम ने ब्लड बैंक की आधारभूत सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, गुणवत्ता मानकों एवं कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेषज्ञ टीम के अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता करते हुए जनपद में बेहतर रक्त सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया तथा प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की बीसीएसयू के संचालन से जनपद में आधुनिक रक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी और गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स एवं पैक्ड रेड सेल्स जैसे आवश्यक रक्त अवयव स्थानीय स्तर पर समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण के उपरांत आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।लाइसेंस प्राप्त होने के बाद जनपद की रक्त सेवाएं और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम के सदस्य नरेश कुमार गोली, नीरज कुमार एवं हर्षिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










