खटीमा👉 क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार, 30 नवंबर 2026 को खटीमा में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली तथा कनिष्क सर्जिकल एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रतूड़ी हॉस्पिटल, पहेनिया, सितारगंज रोड खटीमा में किया जाएगा। इसमें हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल फिजिशियन भी मरीजों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पीएफटी, बीएमडी और ईसीजी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों से अपील की गई है कि वे अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और जांच संबंधी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सकों को उपचार संबंधी जानकारी मिल सके।
शिविर से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए 9910217058 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपी
ल की है।








