✍️ लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक संपन्न डीएम ने सुनी जन समस्याएं👉

✍️ लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक संपन्न डीएम ने सुनी जन समस्याएं👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

लोहाघाट 👉ब्लॉक सभागार में आज बुधवार को ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढे़क की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यो जिला पंचायत सदस्यो व कई ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पहुंचे डीएम चंपावत मनीष कुमार के सामने सभी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पेयजल, पैदल मार्ग, सोलर लाइट,स्कूल, चिकित्सा, साइलेज संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी के द्वारा सभी समस्याओं को काफी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा इन बैठकों का उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है। डीएम ने कहा सभी विभाग जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान करें। डीएम ने पहली बैठक के लिए ब्लॉक प्रमुख व समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को बधाइयां दी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांवो के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक के सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी चंपावत सहित समस्त विभागीय अधिकारियों व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यो से कहा सभी लोग मिलकर अपने-अपने क्षेत्र का विकास करें जिसमें उनके द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। बैठक में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर , वीडीओ कविंद्र रावत सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!