✍️✍️जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य की शानदार पहल लोगों को अपने निजी संसाधनों से उपलब्ध कराया गया पेयजल👉💧💧

✍️✍️जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य की शानदार पहल लोगों को अपने निजी संसाधनों से उपलब्ध कराया गया पेयजल👉💧💧

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

लोहाघाट चम्पावत(उत्तराखंड)

चम्पावत 👉 चम्पावत जिले के लोहाघाट में चांदमारी क्षेत्र की जनता इन दिनों जल स्तर में गिरावट आने के कारण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहीं है। पंडित बेनी राम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे एवं स्टाफ की पहल पर पेयजल संकट के समाधान का प्रयास किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के अपने जल संयोजन एवं टैंक से प्रधानाचार्य द्वारा अपने निजी संसाधनों का प्रयोग कर एक पाइप लाइन डाल कर विधालय के चारदिवारी के बाहर स्थानीय लोगों के लिए एक पीने के पानी का नल लगवाया है जिस से जनता के पेयजल समस्या का समाधान होने तक लगातार पानी दिया जा रहा है प्रधानाचार्य चौबे की इस पहल से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिली हुई है जिससे स्थानीय महिलाओं व पुरुषों द्वारा विद्यालय प्रशासन के इस अनूठे प्रयास की सराहना कर विद्यालय का आभार प्रकट किया गया है प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की लगातार विद्यालय समय के बाद भी स्थानीय लोग पानी के लिए विद्यालय परिसर में पहुंच जा रहे थे और दिन से रात तक भी वहां लोगों का पानी के लिए जमावाड़ा लगा रहता था लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए हमने निर्णय किया कि अपने जल संसाधन से लोगों को राहत पहुंचाई जाए समय पर लोग विभाग एवं सरकार को आरोप लगाकर कोसते रहते हैं इसलिए हमने भी लोगों की गंभीर समस्या के समाधान की तरफ यह कदम बढ़ाया है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!