✍️✍️आग का गोला बनी कार  बाल बाल बचा परिवार👉🔥🔥

✍️✍️आग का गोला बनी कार बाल बाल बचा परिवार👉🔥🔥

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत उत्तराखंड

शुक्रवार को देहरादून से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार में टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच में सुखीढाग के पास अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया गनीमत रही वक्त रहते सभी कार सवार कार से उतर कर जान बचाकर भागे आग से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई वहीं सूचना पर प्रभारी अग्निसमन टनकपुर अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची कड़ी मस्कता के बाद फायर टीम ने धू धू कर जलती कार से आग को बुझाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जिनमें चंद्रशेखर उपाध्याय उनकी पत्नी महेश्वरी देवी, बेटा जितेंद्र तथा बेटी प्रीति निवासी पिथौरागढ़ सवार थे कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा टल गया


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!